राजधानी में बच्ची से बर्बरता का आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, हमले में कांस्टेबल घायल
राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार इलाके में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने वेलकम झील पार्क में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है.
एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार: उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि नेहरू विहार की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को वेलकम-झील पार्क इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर ब्लेड से हमला किया. मंगलवार शाम तकरीबन 7:30 बजे वेलकम झील पार्क आने की सूचना मिली. इसके बाद स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, दयालपुर और वेलकम थाने की एक जोइंट टीम का गठन किया गया. इस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लग गई. घायल आरोपी को पड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूटकेस में मिली बच्ची का शव: बता दे की शनिवार की देर शाम बच्ची नेहरू विहार इलाके में स्थित अपने घर के पास ही अपनी चाची के घर बर्फ लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह गायब हो गई. परिजनों नें आसपास बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली. काफी प्रयास के बाद कुछ लड़कों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को एक मकान में जाते हुए देखा है. बच्ची के पिता जब उस मकान में पहुंचे तो मकान के बाहर ताला लगा हुआ था. ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो वहां एक सूटकेस पड़ा था, जिससे खून निकल रहा था. उन्होंने सूटकेस खोल कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सूटकेस में बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी. बच्ची को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए के लिए कई टीम गठित: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में ही पता चल गया कि जिस मकान में बच्ची की हत्या हुई है उसे मकान में रहने वाले आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर पूर्वी जिला पुलिस की कई टीम का गठन किया गया. टीम लगातार आरोपी को ट्रेस कर रहे थे. आखिरकार मंगलवार शाम के पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार