पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
जयपुर । महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी करीब 24 दिन से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी विजय सिंह को दीप पुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया की एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकरलाल मीणा के निर्देशन एवं डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत थानाधिकारी मंजू फौजदार ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार किया है थानाधिकारी ने बताया की कैलादेवी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 1 अप्रैल को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.एफआइआर के बाद थानाधिकारी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.आरोपी की गिरफ्तार के लिए गठित टीम द्वारा कई बार उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका. टीम में ये थे शामिल टीम ने आरोपी विजय सिंह पुत्र रामचरण उम्र 34 साल मीना निवासी थाना क्षेत्र कैलादेवी को करौली के दीपपुरा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल