दिल्ली मेट्रो में केजरीवाल के खिलाफ मैसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों और कोच के भीतर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल विरोधी दीवार लेखन करने वाले 33 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपने इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर भाम्रक तस्वीरे और संदेश साझा करने वाले की पहचान अंकित गोयल के रुप में की गई है। सोमवार को इस दीवार लेखन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आम आदमी पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति के मेट्रो की दीवार पर लिखने का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर अपलोड हो गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोयल बरेली के एक सरकारी बैंक में ऋण प्रबंधक है। गोयल ने दिल्ली आकर मेट्रो के कोच और स्टेशनों पर संदेश लिखे और वह अपने शहर बरेली लौट गया था। गोयल ने पुलिस को बताया कि पहले वह एक आप समर्थक था लेकिन हाल में आप की कार्यप्रणाली को देखकर वह पार्टी से नाखुश था। उसने मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर लिखे गए संदेशों को इंस्टाग्राम अकाउंट अंकित डॉट गोयल _91 के माध्यम से साझा किया गया था। मेट्रो कोच के अंदर लिखे गए संदेशों में से एक में लिखा गया था, केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए प्लीज। अन्यथा, आपको तीन थप्पड़ याद करने होंगे जो चुनाव से पहले आपको पड़े थे। अब असली और वास्तविक मुक्का/थप्पड़ जल्द ही पड़ेगा। आज की बैठक झंडेवालान में।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल