अभिनेता गोविंदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
उज्जैन । प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि अभिनेता गोविंद मंगलवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे।
उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया और उसके बाद चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद भी लिया। पंडित यश गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद अभिनेता गोविंदा नंदी हॉल में पहुंचे जहां उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कहीं। इस दौरान गोविंदा को अपने बीच देखकर कई श्रद्धालु मंदिर परिसर मे उनसे मिलने पहुंचे जिनके साथ गोविंदा ने सेल्फी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव