एडोब में बड़ा बदलाव: 18 साल बाद पद से हटेंगे सीईओ शांतनु नारायण
अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शांतनु नारायण ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि नए सीईओ की नियुक्ति होने के बाद नारायण पद छोड़ देंगे, हालांकि वे कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
कंपनी ने यह घोषणा कब की?
यह घोषणा कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (27 फरवरी 2026 को समाप्त) के वित्तीय परिणामों के दौरान की। इस घोषणा के बाद नैस्डैक कंपोजिट पर सूचीबद्ध एडोब के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में लगभग सात प्रतिशत तक गिर गए।
18 वर्षों से रहे कंपनी के सीईओ
कंपनी की ओर से नैस्डैक को दी गई एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि नरायेन, जो पिछले 18 वर्षों से एडोब के सीईओ हैं, ने बोर्ड द्वारा उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बाद अपने पद से हटने का निर्णय लिया है।शांतनु नरायाण ने 18 वर्षों तक एडोब के सीईओ के रूप में सेवा दी है। उन्होंने उत्तराधिकारी नियुक्त होने के बाद सीईओ पद से संक्रमण करने का निर्णय लिया है। वे कंपनी के बोर्ड के चेयर के रूप में बने रहेंगे।
कैसा रहा नारायण का कार्यकाल?
नारायण ने 1988 में एडोब जॉइन किया था, जहां वे वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर के रूप में जुड़े थे। इसके बाद 2007 में उन्हें कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में एडोब ने अपने पारंपरिक सॉफ्टवेयर लाइसेंस मॉडल से हटकर सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल अपनाया और क्रिएटिव क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए अपने बिजनेस को बड़े पैमाने पर विस्तार दिया।उनके कार्यकाल में कंपनी ने डिजिटल क्रिएटिव टूल्स और सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई और अब कंपनी जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए अवसरों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
कंपनी ने शुरू की नए सीईओ की तलाश
कंपनी ने यह भी बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए सीईओ की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जो संभावित उम्मीदवारों के चयन की निगरानी करेगी।बोर्ड ने एडोब के लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर फ्रैंक काल्डेरोनी को इस विशेष समिति का चेयर नियुक्त किया है। यह समिति आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों पर विचार करेगी।
सत्य नडेला ने की नारायण की सराहना
नारायण के कार्यकाल की सराहना करते हुए सत्य नडेला ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। नडेला ने कहा कि एडोब में शानदार और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई शांतनु। आपने दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक का निर्माण किया है और क्रिएटर्स, उद्यमियों और ब्रांड्स के लिए नई संभावनाएं खोली हैं। उन्होंने आगे कहा कि नरायेन के नेतृत्व और क्रिएटिव इकोसिस्टम के प्रति उनके दृष्टिकोण ने पूरी टेक इंडस्ट्री पर स्थायी प्रभाव डाला है।एडोब ने कहा कि कंपनी के नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया जारी रहने के दौरान नरायेन बोर्ड के चेयर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: रामलिंगा के बाद एक और मंत्री ने उठाए विभागों के बंटवारे पर सवाल, सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें
बड़वानी में हाईवे पर बढ़ी गुंडागर्दी: इंदौर से मुंबई जा रही बस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, 5 से ज्यादा पैसेंजर्स लहूलुहान
शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, MLC चुनाव से पहले उद्धव-शिंदे एकता पर सवाल
सज्जनगढ़ अभ्यारण्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने की बड़ी कवायद: शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट, वाहनों की जांच के साथ लगेगा भारी जुर्माना
भाजपा छोड़कर अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी, कहा- शुरू होगा आंदोलन
अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: आज बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, अवैध होटलों और निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
टी20 कप्तानी पर एमएसके प्रसाद की दो टूक, सूर्यकुमार के साथ खड़े दिखे
पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान: दिल्ली अग्निकांड के बाद 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना में कमियां उजागर, जल्द आएगी नई सख्त नीति
ENG vs NZ: पहले ही दिन विकेटों की बारिश, हैरी ब्रूक का अर्धशतक बना खास