12 साल बाद महिला थाने को मिला महिला थानाध्यक्ष
बिहार । बगहा के स्थापना काल से ही महिला थाने में पुरुष थानाध्यक्षों की तैनाती रही है। अब पुष्पा कुमार ट्विंकल को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।वर्ष 2019 बैच की दारोगा अरवल जिले से बगहा पुलिस जिले में योगदान दी हैं। जिसके बाद बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के द्वारा उन्हें महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया है।यहां बता दें कि महिला थाने की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। उस समय इस थाने के थानाध्यक्ष रणधीर चौधरी बनाए गये थे। उसके बाद से अभी तक जितने भी थानाध्यक्ष बने सभी पुरुष ही थे। जिससे इस थाने में आने अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी समस्या को खेल कर कहने में परहेज करती थी।
थानाध्यक्ष के पद पर रहने वाले पुलिस पदाधिकारी भी महिलाओं को खेल कर बातचीत नहीं कर पाते है। इसके लिए किसी महिला सिपाही या पदाधिकारी का सहारा लेना पड़ता था। अब ऐसी स्थिति नहीं है।नवागत महिला थानाध्यक्ष टिवंकल बताती हैं कि थाने में जो भी महिलाएं अपनी परेशानी लेकर आ रही हैं। वह उनसे खुलकर बातचीत कर रही हैं। जिससे उनकी समस्याओं को सुलझाने में परेशानी भी नहीं हो रही है।यही कारण है कि पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद को दोनों पक्षों के आपसी समझौता से सुलझाया भी जा रहा है। जिससे उनके बीच पड़ी दरार भी समाप्त हो रही है। साथ ही न्यायालय के चक्कर से भी लोग बच रहे है। जिससे किसी भी पक्ष को आर्थिक परेशानी भी नहीं हो रही है।

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें