ED की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा....
धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है. सोरेन से उनके आवास पर पूछताछ की गई.
उन्होंने उनके आवास के बाहर खड़े अपने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वह डरे नहीं हैं और गोलियों का सामना सबसे पहले वह करेंगे. झामुमो कार्यकर्ता शनिवार सुबह से ही सोरेन के आवास के बाहर खड़े रहे और ईडी अधिकारियों के चले जाने के बावजूद वे वहां से नहीं गए.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों से कहा, 'मेरे खिलाफ साजिश रची गई है, लेकिन षड्यंत्रकारियों के ताबूत में आखिरी कील हम ठोकेंगे... हम डरेंगे नहीं, गोलियों का सामना आपका नेता सबसे पहले करेगा और आप अपना मनोबल ऊंचा रखें'. उन्होंने कहा, 'मैं आपके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं...हेमंत सोरेन पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा'.
ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सोरेन से यहां उनके आधिकारिक आवास पर शनिवार दोपहर पूछताछ शुरू की. सोरेन (48) इससे पहले, ईडी द्वारा सात बार समन जारी किये जाने पर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. ईडी द्वारा आठवीं बार उन्हें समन जारी किये जाने पर आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी. जांच एजेंसी के अधिकारी अपराह्न करीब एक बजे सोरेन के आवास पर पहुंचे.
गौरतलब है कि ईडी के अधिकारी सोरेन के आवास पर अपराह्न एक बजे पहुंचे और रात करीब साढ़े आठ बजे वहां से गए. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण पूरा इलाका किले में तब्दील हो गया. सोरेन (48) इससे पहले, ईडी द्वारा सात बार समन जारी किए जाने पर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. ईडी द्वारा आठवीं बार उन्हें समन जारी किए जाने पर आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी. ईडी की पूछताछ के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास गतिविधियों पर पैनी नजर रखी. राशन वितरण से संबंधित करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हालिया हमले के मद्देनजर यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर