गीता कोड़ा के बाद अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
लोकसभा के चुनावों की घोषणा से पूर्व ही जामताड़ा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को जामताड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने अपनी जिला कमेटी के कई सदस्यों के साथ जमशेदपुर में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।उनके से जामताड़ा जिला कांग्रेस एक बड़ा धड़ा भाजपा में शामिल हुआ है और कयासों के बाजार गर्म हैं कि कई और पुराने कांंग्रेसी भी बुधवार शाम तक पार्टी की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह जामताड़ा जिला कांग्रेस के लिए एक बड़े बदलाव व नुकसान की ओर इशारा कर रहा है।
हरिमोहन ने तकरीबन 20 साल पहले एनएसयूआई के सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था। वर्ष 2006 में मनरेगा जिला कन्वीनर से हरिमोहन मिश्रा ने अपनी राजनीति शुरुआत की थी और उसके बाद में लगातार आगे बढ़ते रहे।उसके बाद यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंटर के जिला अध्यक्ष आईसीसी के सदस्य बने और फिर पिछले वर्ष ही उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन पिछले वर्ष जिला अध्यक्ष बनने के बाद से उनका स्थानीय विधायक डा इरफान अंसारी से लगातार टकराव बढ़ता जा रहा था।
नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल
उन्होंने कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी हाईकमान उन्हें जो भी कार्य देगा उसे पूरी तन्मयता से करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी की सदस्यता के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति