भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 7 जनवरी से
जयपुर । भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 27 जनवरी है। इस संबंध में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद सीईओ व सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये है जिससे अधिकतम पात्र युवा लाभान्वित हो सके।
वायु सैनिक चयन जोधपुर के कमान अधिकारी विंग कमाण्डर ने बताया कि इस संबंध में इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट अग्निपथवायु डॉट सीडीएसी डॉट इन से प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार निर्धारित अवधि में लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। पात्रता की शर्तों के अनुसार 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

CNG उपभोक्ताओं को झटका: दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में फिर इजाफा
4 महिलाओं की मौत के पीछे नकली इंजेक्शन! जांच में ब्लीडिंग रोकने वाली दवा पर बड़ा खुलासा
क्वाड बैठक में भारत का जोर: जयशंकर ने साझेदारी और रणनीतिक तालमेल पर दिया बल
ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक तेज: होर्मुज के पास नावें नष्ट, बंदर अब्बास दहला
यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 24 घायल
राशिफल 26 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन