आगरा धर्मांतरण केस: कलीम के 'दाहिने हाथ' का खुलासा, नाम था महेंद्र, बन गया अब्दुल रहमान
आगरा धर्मांतरण केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आगरा पुलिस ने इस गैंग के मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल चचा को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अब्दुल के पास से धर्मांतरण से जुड़ी कई किताबें भी बरामद की हैं. पुलिस अब्दुल को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दिल्ली से आगरा लेकर पहुंची है. इस मामले में पुलिस अब तक 6 राज्य से 11 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं.
आगरा में दो सगी बहनों के कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार किया है. आगरा धर्मांतरण केस में पुलिस 6 राज्यों से अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं. यूपी एटीएस ने कुछ सालों पहले दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से धर्मांतरण मामले में कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था, जो कि इन दिनों जेल में सजा काट रहा है. अब्दुल रहमान जेल में सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी का चेला है.
धर्मांतरण से जुड़ी किताबें बरामद
अब्दुल रहमान 35 साल पहले हिंदू से मुसलमान बना हुआ था, जो कि मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है. पुलिस ने अब्दुल रहमान के घर से धर्मांतरण से जुड़ी कुछ किताबें भी बरामद की हैं.
- किताब– कलीम सिद्दकी मौलाना मोहम्मद आपकी अमानत आपकी सेवा में
- किताब– धर्म परिवर्तन
- किताब– इस्लाम और आतंकवाद
- किताब– returning your trust
- किताब – ईश्वर और सृष्टि श्रेष्ठ कौन
फिरोजाबाद का रहने वाला है अब्दुल रहमान
अब्दुल रहमान ने 1990 में अपना धर्म परिवर्तन कराया था. इससे पहले इसका नाम महेंद्र पाल सिंह था, ये फिरोजाबाद का रहने वाला है. धर्म परिवर्तन के बाद यह दिल्ली आ गया था और यहां काम करने लगा था. इसके घर से एक हिन्दू लड़की बरामद हुई है, जो हरियाणा की रहने वाली है और उसकी गुमशुदगी का भी मुकदमा दर्ज है. इस लड़की को भी पुलिस ने बरामद किया है. धर्मांतरण मामले में पकड़े गए 10 आरोपी फिलहाल अभी पुलिस रिमांड पर है. खुफिया ऐजेंसी, एसटीएफ और यूपी एटीएस इन लोगों से पूछताछ कर रही है.

पद संभालते ही कलेक्टर का बड़ा फैसला: जारी किए सख्त निर्देश
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
असली सोने की जगह नकली गहने लेकर फरार हुई महिलाएं, पुलिस और CCTV भी रह गए हैरान