हवाई किराया हो सकता है सस्ता
मुंबई । नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई यात्रियों के लिए उड़ान के आधार पर किराए को और अधिक किफायती बनाने को लेकर निर्देश दिया है। इसमें एयरलाइंस द्वारा निर्धारित हवाई किराए में उनके द्वारा प्रदान की गई कुछ सेवाओं के लिए शुल्क का भी जिक्र किया गया है। इस निर्देश के तहत डीजीसीए की ओर से यात्रियों के लिए अनावश्यक सुविधाओं को शुल्क हटाने की बात कही गई है। डीजीसीए की ओर से बताया गया कि अनावश्यक सुविधाओं और उनके शुल्कों को हटा देने से मूल किराया अधिक किफायती हो सकता है। ऐसा होने से यात्रियों को उन सेवाओं के लिए भुगतान करने का विकल्प मिल जाता है, जिनका वह लाभ उठाना चाहता है। अपने निर्देश में डीजीसीए की ओर से सात सेवाओं की एक सूची का उल्लेख किया है। डीजीसीए के इस कदम से आगामी समय में लोगों के लिए हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है।

PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
JK vs KAR Final Live: रणजी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
सुपर-8 में आज इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने: तारिक की फिरकी या सॉल्ट-जोस की तूफानी बल्लेबाजी, किसका दिखेगा दम?