अजमेर में साइबर ठगी: महिला टीचर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 12.80 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
Digital Arrest: अजमेर जिले में एक महिला शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों द्वारा 12 लाख 80 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में पता चला है कि आरोपी ने 10 हजार रुपए में अपना बैंक अकाउंट ठगों को किराए पर दिया था, जिसमें 70 लाख रुपए का संदिग्ध लेन-देन हुआ।
ऐसे फंसी महिला टीचर
मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल की इंग्लिश टीचर गार्गी दास को 25 अगस्त 2024 को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताते हुए उनका नंबर बंद करने की धमकी दी। इसके बाद एक वॉट्सएप कॉल आया, जिसमें खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले शख्स ने गार्गी को बताया कि उनके खिलाफ कनाडा में मनी लॉन्ड्रिंग की एफआईआर दर्ज है।
फर्जी दस्तावेज भेजकर डराया
फर्जी दस्तावेज भेजकर महिला को डराया गया और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी गई। फिर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन कोर्ट का नाटक किया गया और जेल भेजने की धमकी देकर चार बार में 12 लाख 80 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करवा ली गई।
आरोपी का बैंक खाता था इस्तेमाल
सीओ हनुमान सिंह ने बताया, 26 सितंबर 2024 को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। जांच के दौरान ठगी की राशि जिन खातों में ट्रांसफर हुई, उनमें से एक खाता जुंजा राम उर्फ जीतू (23) पुत्र गंगाराम निवासी बाड़मेर का था। आरोपी ने अपना खाता 10 हजार रुपए में साइबर ठगों को किराए पर दे दिया था।
आरोपी बीए पास
महिला से ठगे गए पैसों में से करीब 1 लाख रुपए इस खाते में आए, जिन्हें आरोपी ने चेक के माध्यम से निकाल लिया। आरोपी बीए पास है और पैसों के लालच में आकर यह अपराध किया। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने खाता किसे और कैसे दिया। मामले में पूर्व में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है।

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम
उदयपुर से ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सौगात
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में छात्रा एक घंटे बाथरूम में बंद
अलवर में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 8 लाख की ठगी
जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल