अजमेर का होगा सुनियोजित विकास-देवनानी
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध रूप से काम होगा उन्होंने कहा कि अजमेर शहर का सुनियोजित विकास किया जाएगा।
राज्य बजट एवं राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सड़कों के विकास के लिए कई करोड़ रूपयों की घोषणा की गई है। शहर की सड़को के सम्पूर्ण कायाकल्प के लिए इस राशि से योजनाबद्ध काम करवाया जाएगा। शहर की सभी टूटी-फूटी सड़को एवं अन्य प्रमुख सड़को को सुधारा जाएगा। बारिश के बाद इन पर काम शुरू होगा। इसी तरह पेयजल के लिए भी सैकड़ों करोड़ रूपयों की घोषणा की गई है। इन पर टेण्डर एवं अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नसीराबाद से नौसर पाइप लाइन एवं शहर मेें कोटड़ा, वैशाली नगर एवं लोहागल में सर्विस रिजर्वायर एवं टैंक बनने से पानी के प्रेशर, स्टोरेज व समय सीमा की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। अब तक अन्तिम छोर पर माना जाने वाला अजमेर उत्तर इन कामों के बाद प्रथम छोर पर आ जाएगा।

शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली में AI Impact Expo 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी दिखाएंगे तकनीकी भविष्य की दिशा
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट