अजमेर का होगा सतत विकास, योजनाबद्ध होंगे काम-देवनानी
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का सतत एवं सुनियोजित विकास किया जा रहा है। राज्य बजट में अजमेर को 1500 करोड़ रूपए मिले हैं। आजादी के बाद यह किसी बजट में अजमेर को मिली सर्वाधिक राशि है। आने वाले दिनों में अजमेर प्रदेश के अग्रणी शहरों की कतार में होगा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के वार्ड संख्या 65 सिविल लाइंस अजमेर हॉस्पिटल वाली गली तथा वार्ड 72 में चिराना हाउस गली में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि साइन्स पार्क को पुन: स्वीकृत करवाकर अपग्रेड करते हुए शिलान्यास किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। बिसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इन्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’