चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव की धांधली का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की धांधली अब उनके समर्थकों के लिए भी घोर शर्मिंदगी का विषय है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैमरे में दर्ज भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की धांधली न केवल माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के लिए सबूत बनी है, बल्कि आज तक उनके समर्थक रहे लोगों के लिए घोर शर्मिंदगी का विषय भी है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा ने 2022 के उप्र के विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट की हेराफेरी से लेकर मतदान, मतगणना व परिणाम घोषित करने तक की प्रक्रिया में यही धांधली शासन-प्रशासन, चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को ज़बरदस्ती हराने के लिए की थी।’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘आज सबूत सामने है और भाजपा समर्थक चुल्लू भर पानी ढूँढ रहे हैं जबकि सपा समर्थक आगामी लोकसभा चुनावों में 90 प्रतिशत पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) के साथ अपने वोट की रक्षा करने व भाजपा की हर धांधली को रोकने के लिए एकजुट हो गये हैं।’’ यादव ने इसी पोस्ट में दावा किया, ‘‘इस बार भाजपा की कोई भी घपलेबाजी और चालबाज़ी नहीं चलने दी जाएगी।’’

बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़
सोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
उत्तराखंड में मौसम अलर्ट: होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
Indira Gandhi International Airport से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से रवाना
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी