अक्षय कुमार ने शुरू की पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार विष्णु मांचू की फिल्म 'कनप्पा' के जरिए तमिल सिनेमा में एंट्री मार रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इसकी जानकारी विष्णु मांचू ने पोस्ट साझा कर दी है।विष्णु मांचू ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें अक्षय कुमार का नजर आ रहे हैं। विष्णु मांचू व टीम के अन्य लोग उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अब 'कनप्पा' की यात्रा और ज्यादा रोमांचक हो गई है, क्योंकि हम सुपरस्टार अक्षय कुमार का तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत कर रहे हैं। 'कन्नप्पा' के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एक शानदार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए'!
विष्णु मांचू की एक्शन एडवेंचर पैन इंडिया फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। उनके अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं। इनके अलावा नुपुर सेनन, नयनतारा और मोहन बाबू भी नजर आएंगे। यह फिल्म भगवान शिव के एक अटूट भक्त 'कन्नप्पा' की सच्ची कहानी पर आधारित है।अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। ईद के मौके पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। फिल्म में अक्षय और टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिला है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। देश के अलावा विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा