अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी राम मंदिर की सभी मूर्तियां
अयोध्या। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि राम मंदिर की सभी मूर्तियां अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी। अक्तूबर में सभी 25 मूर्तियां बनने के बाद अयोध्या पहुंच जाएंगी। वहीं कुबेर टीला बनकर तैयार है, उसे एक माह के अंदर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। शिव मंदिर में थोड़ा काम बाकी है। जल्द ही ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा। निर्माण समिति के अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि 2025 में मंदिर निर्माण पूरा करना चाहेंगे लेकिन मौसम की बेरुखी और त्योहारों के कारण इस काम में एक-दो माह की देरी हो सकती है। निर्माण की यह तिथि कोई कानूनी तिथि नहीं हैं। हमने एलएंडटी से मिलकर अनुशासन की दृष्टि से यह समय सीमा खुद तय की है। मजूदरों के लिए राजस्थान के ठेकेदारों से बात हो रही है। तीन दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण में श्रमिकों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकतर पत्थरों से संबंधित काम करने वाले लेबर राजस्थान में मिलते हैं। इसलिए वहां के लेबर कांट्रैक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। राजस्थान से अयोध्या की दूरी अधिक होने के कारण समस्या हो रही है परंतु हम भी प्रयास करेंगे कि वहां से आए श्रमिकों को भी घर जैसा माहौल यहां मिले।

दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, 1.5 लाख रुपये भी ठगे
Vishnu Deo Sai ने शुभारंभ किया ‘गौधाम योजना’, CM बोले – ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
भारत ने ईरानी युद्धपोत के 100 से अधिक नाविकों को वापस भेजा, अमेरिका से मिली पनाह के बाद
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में 1.50 करोड़ की ठगी
लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम का हाथ, लोगों ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू
26 टन गोमांस तस्करी मामले में आरोपी Aslam Qureshi को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक