गजब का ठग: पांच शादियां कर चुका था यह शख्स, छठी दुल्हन ढूंढते पुलिस के हत्थे चढ़ा
गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को गंभीर रूप से कलंकित किया है। एक व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर करीब आधा दर्जन महिलाओं को अपना शिकार बताया। आरोपी ने महिलाओं के सामने खुद को तलाकशुदा बताकर पेश किया। इसके बाद एक-एक करके पांच महिलाओं से शादी कर ली। इतना ही नहीं, पता यह भी चला है कि आरोपी छठी दुल्हन की तलाश में था, लेकिन तब तक उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को बनाता शिकार
गाजियाबाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मैट्रिमोनियल साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को खोजता था। इसके बाद उनसे संपर्क कर खुद को तलाकशुदा बताता था। बाद में चिकनी-चुपड़ी बातें करता और उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता। दो महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस को शिकायत दी है।
इस मामले में पुलिस जांच के दौरान अब तक 5 महिलाओं से शादी की पुष्टि हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। पुलिस इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे की उम्मीद कर रही है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
गाजियाबाद एसीपी के पास पहुंचीं दो महिलाएं
इस घटना में आरोपी का नाम कुलदीप बताया गया है। जो महिलाओं को शिकार बनाने के लिए विभिन्न मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स का सहारा लेता था। शिकायतों के अनुसार, दो पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर कल्पना सक्सेना के पास पहुंची। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुलदीप ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनसे शादी की और शुरुआत में सामान्य व्यवहार किया।
कुछ समय बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया। साक्षी नाम की एक पीड़िता ने बताया कि जब उसने कुलदीप के फोन में अन्य महिलाओं की तस्वीरें और चैट देखीं तो उसे शक हुआ। उसने एक नंबर पर कॉल किया। जिस पर दूसरी महिला ने फोन उठाया और उसने खुद को कुलदीप की पत्नी बताया। यह घटना साक्षी के लिए एक बड़ा झटका था और उसने उसी समय आरोपी की सच्चाई का पता लगाया।
कई महिलाओं से धोखाधड़ी और उत्पीड़न की आशंका
साक्षी का कहना था कि शुरुआत में कुलदीप ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह तलाकशुदा है, लेकिन अब उसे यह महसूस हुआ कि वह सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने जांच में पाया कि कुलदीप ने कई महिलाओं से धोखाधड़ी की और उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप, उसके पिता, भाई, भाभी, बहन-बहनोई और एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और महिला उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस
गाजियाबाद के डीसीपी ट्रांस हिंडन, निमिष पाटिल ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी कुलदीप शादी वेबसाइटों के माध्यम से विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उन्होंने कहा कि अब तक कुलदीप की 5 शादियों का खुलासा हो चुका है और संभावना है कि कई और महिलाएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और इसके साथ ही पीड़िताओं की पहचान और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार