दिल्ली में जल संकट के बीच आतिशी ने केजरीवाल से तिहाड़ में की मुलाकात
नई दिल्ली । दिल्ली दो समस्याओं का सामना कर रही है। पहली भीषण गर्मी तो दूसरी पानी की किल्लत। राजधानी के लोगों को आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट और हिमाचल प्रदेश से थी। आज उन्हें दोनों जगहों से झटका लगा है। हिमाचल ने कहा कि उनके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। इन सबके बीच दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने आबकारी मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को अपने से ज्यादा अपने दिल्लीवालों की चिंता है। सबसे पहले उन्होंने बिजली और पानी की सप्लाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वो उठाए जाएं। उन्होंने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वो अपने इलाकों में जाकर पानी की समस्या का समाधान करें। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है कि आज दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वो सारी जानकारी दी है। जो वह साल भर में राष्ट्रीय राजधानी में पानी की बर्बादी को कम करने और कुशल जल वितरण के संबंध में कर रही है और यह भी बताया है कि इस जल संकट के बीच हम क्या कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..