सिंगरौली में अडानी पावर प्लांट पर बवाल, मजदूर की मौत के बाद भड़का गुस्सा
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने प्लांट एरिया में तोड़फोड़ की और ठेकेदार के ऑफिस में आग लगा दी. इस घटना के बाद पूरी इलाके में तनाव की स्थिति है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई. प्लांट में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि शुक्रवार (13 मार्च) शाम को मैकेनिकल कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई. मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने मजदूर के शव कुछ समय तक छुपाया. इसके साथ ही सुरक्षा उपायों में लापरवाही के आरोप लगाए।
गाड़ियों में तोड़फोड़ की
गुस्साए मजदूरों ने कंपनी पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. मजदूरों ने ठेकेदार के ऑफिस में आग लगा दी. प्लांट के परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. उन्होंने बीच-बचाव करने आए कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार और करीब 200 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी में 10 हजार से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. जिनमें से 8 से 9 हजार मजदूर घटना होने के बाद अपना-अपना सामान लेकर प्लांट के बाहर निकल गए हैं. फिलहाल 1 हजार से ज्यादा मजदूर अभी प्लांट के अंदर है।
हार्ट अटैक से हुई मौत
मजदूर लल्लन सिंह के रूममेट ने बताया है कि हार्टअटैक से मौत हुई है. वहीं प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों का कहना है कि ये हादसा है. अब तक कंपनी और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा