अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणी रियाड के निर्देश पर नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में संचालित अन्नपूर्णा रसोईयों का नगर निगम के अधिकारियों एवं जोन उपायुक्तों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा महिला कामकाजी छात्रावास सब्जीमंडी लालकोठी, 80 फीट रोड सामुदायिक केन्द्र के बाहर महेश नगर, राजस्थान महिला आयोग गाँधी नगर मोड के पास टोंक रोड, त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे, टोंक रोड इण्डिया गेट स्थित रसोईयों का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न मानको को परखा जैसे श्री अन्नपूर्णा रसोई की साफ-सफाई, भोजन की गुणवता, विजिटर रजिस्टर, गीले व सूखे कचरे के अलग अलग डस्टबीन की व्यवस्था बबजअ कैमरे, पेयजल व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर टोकन आदि की व्यवस्था को बड़ी गहराई से जांचा वहां उपस्थित भोजन कर रहे लोगों से फीडबैक लिया फीडबैक के दौरान भोजन कर रहे लोगो ने श्री अन्नपूर्णा रसोई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर