अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत
ओहायो । अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। यहां अब ओहायो राज्य में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक पिछले 3 महीनों में भारतीय या भारतीय मूल के 10वें छात्र की मौत थी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ओहायो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे के निधन से गहरा दुःख हुआ, पोस्ट में बताया गया है कि पुलिस जांच जारी है और शव को भारत भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं। दूतावास ने कहा कि वह भारत में परिवार के साथ संपर्क में है। पोस्ट में कहा गया है कि उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित हरसंभव सहायता दी जा रही है। हाल के सप्ताहों में अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले अमेरिका के जॉर्जिया में 25 साल के विवेक सैनी की एक ड्रग एडिक्ट ने हत्या कर दी थी। वहीं 19 वर्षीय श्रेयस रेड्डी बेनिगर ओहायो में ही मृत पाया गया था। श्रेयस ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिज़नेस का स्टूडेंट था। इसके अलावा नील आचार्य पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में मृत मिला था। नील आचार्य की मां ने उनके लापता होने की शिकायत की थी, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी लाश मिली। वहीं भारतीय अमेरिकी मूल के अकुल धवन का मृत शरीर यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के बाहर मिला था। वहीं भारतीय अमेरिकी छात्र समीर कामथ का मृत शरीर एक नेचर प्रीजर्व से मिला था। कामथ पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे थे।

मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल