शराब के ठेकों पर वसूली जा रही मनमानी कीमत
रांची सहित राज्य के सभी जिलों में शराब पर एमआरपी से अधिक कीमत की वसूली जारी है। एमआरपी से अधिक कीमत का विरोध किए तो मारपीट तय है, चाहे वह कोई भी क्यों न हो। यहां तो शराब दुकानदार दारोगा को भी नहीं बख्श रहे हैं।कुछ दिन पहले ही राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में दारोगा ने एमआरपी से अधिक कीमत का विरोध किया तो उनके साथ दुकानदार ने मारपीट व गालीगलौज की।आयुक्त उत्पाद का निर्देश व जिलों में उत्पाद अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों का संयुक्त अभियान व टास्क फोर्स भी टांय-टांय फिस्स है। लगातार अभियान के बावजूद अवैध शराब की खपत भी हो रही है। इसका खुलासा तब होता है, जब कहीं अवैध शराब की खेप पकड़ी जाती है।उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अपने राजस्व लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य 2360 करोड़ रुपये थे। इसके विरुद्ध फरवरी 2024 तक 2097.13 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है। विभाग इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इस वर्ष विभाग राजस्व लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा कर लेगा।

मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति