अर्जुन रामपाल का X अकाउंट हुआ हैक
दिल है तुम्हारा और रा.वन जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले कलाकार अर्जुन रामपाल इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसकी वजह उनका ऑफिशियल एक्स अकाउंट है। एक्टर का ट्विटर हैंडल हैक हो गया है, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।
इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन रामपाल ने एक लेटेस्ट पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है। आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं। फिलहाल उनके ट्विटर पर आखिरी ट्वीट नीरज चोपड़ा के बारे में दिखा रहा है।
अर्जुन का एक्स हैंडल हैक
वीकेंड अर्जुन रामपाल के लिए कुछ खास लेकर नहीं आया और उल्टा उनकी चिंता को बढ़ा दिया है। 10 अगस्त को अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट के हैक होने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-
ये अच्छी खबर नहीं हैं, मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि किसी भी प्रकार के मैसेज और ट्वीट का रिप्लाई न दें।
इस तरह से अर्जुन ने अपनी आपबीती बताई है। इससे पहले 9 अगस्त शुक्रवार को अर्जुन रामपाल ने आखिरी ट्वीट भारतीय जैवलिन थ्रोअर और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा को लेकर किया था। जिसमें उन्होंने नीरज को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने को लेकर बधाई दी थी।
उसके बाद से उनका एक्स हैंडल पूरी तरह से हैक हो गया है। आज के दौर सोशल मीडिया हैंडल हैक होना आम बात हो गई है और अब इसका नया शिकार अर्जुन रामपाल बने हैं।
अर्जुन की अगली फिल्म
हाल ही में उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक निर्देशक आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म का एलान किया है, जिसका टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज फिल्म कलाकार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

सिंगापुर में योगी सरकार का बड़ा MoU, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP में 3000 किलो का खजूर बना आकर्षण का केंद्र, बाजार में उमड़ी भीड़
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
बड़ा खुलासा: रिम्स की सरकारी जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने का खेल खत्म, ACB की रेड में मिले चौंकाने वाले सुराग
सावधान! रांची में देर रात बेखौफ अपराधियों का तांडव, चाकूबाजी से थर्राया लोअर बाजार इलाका।
झारखंड के 'टाइगर' पर दुखों का पहाड़: कुल्लू की वादियों में बुझ गया चंपई सोरेन के घर का चिराग
पलामू में 'कलम' पर गिरी गाज! चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में कई पत्रकार और मीडिया संचालक नपे, जानें पूरा मामला
हेमंत सोरेन का 'मास्टरस्ट्रोक': मंईयां सम्मान पर संशय खत्म! जानें अब बहनों के खाते में कब और कितना आएगा पैसा?
झारखंड में 'कुदरत का कहर' जारी! अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, क्या आपके शहर में गिरेगा 'ठनका'?