अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर ये आ गए तो देश के अंदर जनतंत्र नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव या तो करवाएंगे ही नहीं या करवाएंगे तो पुतिन या बांग्लादेश टाइप कराएंगे। जब जेल में डाल के चुनाव कराए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि हिटलर ने भी यही किया था, उसने जबरदस्ती अपने पार्लियामेंट में आग लगवा दी और विपक्ष के नेताओं को आग के केस में जेल में डाल दिया। इसके बाद चुनाव कराया तो 90 प्रतिशत से ज्यादा वोट हिटलर को मिल गए। यहीं काम ये करने वाले है। आजादी का आंदोलन में वकीलों ने सबसे ज्यादा हिस्सा लिया था। महात्मा गांधी भी वकील ही थे, जवाहर लाल नेहरू भी वकील ही थे, मोतीलाल नेहरू भी वकील थे, बाबा साहेब अंबेडकर भी वकील थे। वकीलों ने ही पूरा मोर्चा संभाला था। केजरीवाल को सत्ता वाले भी वकील ही थे। वकीलों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को बचाने का बीड़ा भी आप ही लोगों को उठाना पड़ेगा। मैं आपसे देश को बचाने की अपील करने के लिए आया हूं। किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी को दोबारा सरकार नहीं बनाने देनी है।बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वकीलों के सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। वहीं इस कार्यक्रम के बाद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी वकील साथियों से मिला। कई मुद्दों पर चर्चा की, उनके सुझाव सुने। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हमारे वकील साथियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश के हमारे सभी अधिवक्ता मित्र इस बार जनतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में अपनी सशक्त भूमिका निभाने को तैयार हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल