Ashok Gehlot फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री! इस नेता ने कर दिया है दावा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आए हैं। गोविंद राम मेघवाल इस वीडियो में अशोक गहलोत के फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं।
पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल इस वीडिया के माध्यम से दावा कर दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने पर अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए बोल दिया कि वह ना केवल सीएम पद की रेस में हैं, बल्कि सबसे पहले नंबर पर दौड़ रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विकास कार्यों की हर जगह चर्चा है। गोविंद राम मेघवाल ने इस दौरान बोल दिया कि इसमें कोई शक नहीं है कि अगर हाईकमान चाहे तो वे फिर से सीएम बनने सकते हैं।
गोविंद राम मेघवाल के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर एक्स के माध्यम से कहा कि मैंने पूर्व में भी कहा कि एक पार्टी चुनाव लड़ती है जीतने और सरकार बनाने के लिए, जबकि हमारी पार्टी में अलग-अलग नेता सीएम बनने तक ही सीमित रह जाते हैं। बस यही व्यक्तिगत स्वार्थ पार्टी हित पर हमेशा हावी रहता है जिसका खामियाजा पूरी पार्टी उठाती है। अभी तो हार को एक वर्ष नहीं हुआ, 4 साल मजबूती और एकजुटता से पार्टी के लिए मेहनत करने का समय है, लेकिन वही ढर्रा, वही राग.. अपने-अपने नामों से अनुराग..।

धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा