हवलदार के परिजनों से मिले असम के सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढ़स
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गिरिडीह के बेंगाबाद के बिजनेस शरण गांव पहुंचे जहां वे मृतक हवलदार चौहान हेंब्रम के परिजनों से मिले। उन्होंने मृतक हवलदार के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
बिस्वा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे कहा कि हेमंत सरकार नाम की केवल आदिवासी की हितेषी है लेकिन जब आदिवासियों पर कहर टूटता है तो सरकार व हेमंत सोरेन मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण बेंगाबाद की घटना है। उन्होंने बताया कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि इस आदिवासी परिवार से मिलने तक नहीं गया और न ही किसी भी प्रकार का आश्वासन व सहायता दी। उन्होंने झारखंड पुलिस पर भी सवाल उठाए साथ ही साथ कहा है कि इस आदिवासी परिवार को जल्द सरकार इंसाफ दिलाएं। उन्होंने हेमंत सरकार को सलाह देते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में कोई राजनीति न करते हुए इस परिवार को हर संभव मदद किया जाए एवं अपराधी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
बता दें बीते 11 अगस्त को हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी सुरक्षा में तैनात हवलदार की हत्या कर फरार हो गया था। तबीयत खराब होने के बाद शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शाहिद ने सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेंब्रम की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी फरार अपराधी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा