विधानसभा अध्यक्ष ने ली बड़ी बैठक
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के सर्किट हाऊस में प्रशासन व पुलिस के बड़े अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए है कि प्रशासन और पुलिस अतिक्रमण, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। आमजन में संदेश जाना चाहिए कि गलत काम करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में बढ़ते अपराध, अतिक्रमण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियां चिंताजनक है। इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रशासन एवं पुलिस इस तरह के मामलों पर नजर रखे एवं सख्त कार्यवाही करें। समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन एवं पुलिस ऐसे लोगों व घटनाओं को चिन्हित कर त्वरित गति से एक्शन लें। जहां भी इस तरह के अपराधों के होने की आशंका है। वहां पहले ही निरोधात्मक उपाय किया जाए। देवनानी ने निर्देश दिए कि दरगार सम्पर्क सड़क, दिल्ली गेट व शहर के अन्य हिस्सों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसी जाए। कई बार इन अपराधों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं की भूमिका सामने आती है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दरगाह सम्पर्क सड़क पर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना शीघ्र हो।

शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा