दिल्ली सरकार का कदम: 2500 रुपये की सहायता, महिलाओं को पूरी करनी होगी ये शर्तें
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना को लेकर बीजेपी सरकार गाइडलाइन बना रही है. सूत्रों के मुताबिक, एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा. एक बीपीएल कार्ड पर यदि चार महिला का नाम लिखा है तो बीपीएल कार्ड में अंकित उम्र के हिसाब से सबसे अधिक उम्र वाली महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस योजना को मंजूरी दी थी. बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के दौरान महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था. सरकार की ओर से तैयार की जा रही गाइडलाइन के मुताबिक, बीपीएल कार्ड में अंकित शेष महिला इस योजना से लाभान्वित नहीं होंगी. यदि महिला के तीन बच्चे से अधिक हैं तो उस महिला को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जिस महिला के तीन बच्चे हैं और तीनों वैक्सीनेटेड नहीं हैं तो भी उस महिला को लाभ नहीं मिलेगा.
- महिला के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है.
- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
- योजना का पैसा सीधे महिला के बैंक अकाउंट में जाएगा
- योजना की मॉनिटरिंग जिले स्तर से लेकर खुद मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा
आप रही है हमलावर
इस योजना को लेकर आप बीजेपी पर हमलावर रही है. 20 फरवरी को रेखा गुप्ता के कार्यभार संभालने के बाद से ही वो इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर आक्रामक रुख अपना रही है. आप ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खातों में 2500 रुपये जमा कर दिया जाएगा. दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी हैं और इंतजार कर रही हैं कि उनके फोन पर 2500 रुपये बैंक में जमा होने का मैसेज आएगा.
आप ने कहा, दिल्ली की महिलाएं गुस्से में हैं. दिल्ली की महिलाएं ठगा हुआ महसूस कर रही हैं. पहले उन्होंने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था. अब उन्होंने महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया है. वे हमें बस बेवकूफ बनाते हैं. वे बहाने बनाते हैं.
दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत
फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी. 27 साल बाद उसकी सत्ता में वापसी हुई. उसने 48 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं आप को 22 सीटों पर जीत मिली. कांग्रेस का एक बार फिर खाता नहीं खुला.

CG News: मार्च में छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जानें किस मुद्दे पर जनसभा को करेंगे संबोधित
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का साया; क्लासरूम के बाहर मिली चुनरी और माला
राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री साय
ब्रेकिंग : अंजय शुक्ला बनाए गए औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण….
सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
ब्रेकिंग : AIIMS में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल……
छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में आज से नई गाइडलाइन जारी
बिजली संकट : 21 फरवरी को रांची के कई पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस, शेड्यूल देख लें वरना होगी परेशानी
झारखंड : हेमंत सोरेन का करारा तंज: 'विपक्ष को अब चश्मा बदलने की जरूरत, विकास की जगह सिर्फ कमियां ढूंढ रहे हैं विरोधी'