जब्त खनिजों की तत्काल करें नीलामी
जयपुर । निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में जब्त खनिजों की प्राथमिकता से नीलामी करें ताकि जब्त खनिज को खुर्द-बुर्द होने से बचाया जा सके। इसी तरह से अवैध खनन गतिविधियों की कार्रवाई के दौरान लगाई गई शास्ती की वसूली में भी तेजी लानी होगी।
डीएमजी श्री भगवती प्रसाद कलाल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभाग के फील्ड अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रखनी है और जिला कलक्टरों से समन्वय बनाते हुए उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक नियमित करवाते हुए प्रभावी कार्रवाई जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जो कि खान मंत्री भी है ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं वहीं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत और खान सचिव श्रीमती आनन्दी नियमित रुप से मोनेटरिंग कर रहे हैं।कलाल ने बकाया पंचनामा प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, न्यायालयों के स्टे के प्रकरणों में अर्ली हियरिंग के प्रयास कर राज्य सरकार का प्रभावी तरीके से पक्ष रख स्टे खारिज कराने, आवश्यकता होने पर लैण्ड रेवेन्यू एक्ट में प्रदत्त अधिकारियों का उपयोग करते हुए कार्यवाही करने और परस्पर समन्वय व सहयोग से बकाया का स्तर न्यूनतम स्तर पर लाने को कहा। श्री कलाल ने बताया कि ई फाइलिंग व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करते हुए निष्पादन समय को न्यूनतम स्तर पर लाना होगा। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए ठोस उत्तर देने को कहा।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव