छत पर सो रहे भतीजे की चाची ने हत्या की
बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर में छत पर सो रहे भतीजे की धारदार हथियार से हत्या उसकी चाची ने की थी। बताया गया है कि एक नाबालिग के साथ चाची के अवैध संबंध थे। युवक के भी अपनी चाची से अवैध संबंध थे। भतीजे ने जब चाची पर संबंध बनाने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। जब भतीजे ने अश्लील फोटो शेयर कर देने की धमकी दी तो चाची डर गई और हत्या की साजिश रच डाली।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर के रामसर थाना इलाके में एक दिन पहले 18 साल के जोगाराम नामक युवक का शव छत पर मिला था। जोगाराम सुथार अपने बड़े भाई के साथ महाराष्ट्र के पुणे में काम करता था। 12 दिन पहले ही वह अपने गांव बसरा आया था। पुलिस का कहना है कि जोगाराम का उसकी चाची के साथ अवैध संबंध था। जब वह गांव लौटा तो उसे पता चला कि चाची के किसी नाबालिग के साथ भी अवैध संबंध हैं। पुणे से लौटकर जोगाराम ने चाची से संबंध के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवक ने चाची को नाबालिग किशोर के साथ अश्लील फोटो होने की बात कहकर डराया। फोटो शेयर होने के डर से चाची ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रच डाली। बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने कहा कि आरोपी महिला मंजू अपने नाबालिग प्रेमी के साथ छत पर पहुंची जहां सब्जी काटने वाले चाकू और कुल्हाड़ी से 18 साल के जोगाराम की हत्या कर दी। सुबह जब युवक नहीं जगा तो उसकी 5 साल की भतीजी जगाने छत पर गई। छत पर खून देख बच्ची डर गई और अपनी मां व बुआ को बुलाया। मृतक की भाभी और बहन छत पर पहुंचे तो जोगाराम को मृत देख चीख पड़ीं। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी खबर पाकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी महिला को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मृतक की चाची मंजू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप