आयुर्वेद दिवस का आयोजन आज
जयपुर । उदयपुर संभाग स्तरीय धन्वन्तरी महोत्सव व सम्मान समारोह एवं नवम आयुर्वेद दिवस का आयोजन रविवार 27 अक्टूबर को 11.30 बजे हरिश्चन्द्र माथुर रीपा में होगा। उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ कृपासंत ने बताया कि समारोह मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, अध्यक्ष पेसिफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा और विशिष्ट अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व आयुर्वेद निदेशक डॉ. कनक प्रसाद व्यास, और मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश दीक्षित होंगे।
संभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं सभी उपनिदेशक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम संयोजक और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि इस महोत्सव में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की जयंती को विशेष रूप से मनाया जाएगा। समारोह में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, कम्पाउण्डरों एवं परिचारकों को सम्मानित किया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं इसके महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में इसके महत्व को उजागर करना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही