ICC ने बाबर आजम पर लगाया जुर्माना, मैदान पर हुई हरकत पड़ी भारी
बाबर आजम | पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में नाराजगी जाहिर करने की वजह से ICC की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। उन पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
घटना रावलपिंडी में 16 नवंबर को खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। पाकिस्तानी पारी के 21वें ओवर में आउट होने के तुरंत बाद बाबर ने गुस्से में बल्ले से स्टंप्स पर वार किया और फिर डगआउट की ओर चले गए। यह हरकत ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.2 के तहत "अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण/कपड़ों, मैदानी उपकरणों और फिटिंग के दुरुपयोग" की श्रेणी में आता है।
मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज ने बाबर पर तुरंत आरोप लगाया, जिसे थर्ड और फोर्थ अंपायर ने भी समर्थन दिया। मैच रेफरी अली नकवी (एमिरेट्स ICC पैनल) ने प्रस्तावित सजा को मंजूरी दी। बाबर ने अपराध और सजा दोनों स्वीकार कर ली, इसलिए सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह पिछले 24 महीनों में बाबर का पहला डिमेरिट पॉइंट है।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में211 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सदीरा समरविक्रमा (48) टॉप स्कोरर रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3, जबकि हारिस रऊफ और फैसल अकरम ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान (61), फखर जमान (55) और हुसैन तलत (नाबाद 42) ने अहम पारियां खेलीं। श्रीलंका की तरफ से जेफ्री वेंडरसे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। बाबर उस मैच में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए थे, शायद यही वजह रही कि वे इतने निराश दिखे।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की रखी नींव, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य