बजरंग दल ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा
जयपुर । यहां थाने के बाहर रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। फिर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी। पुलिस ने ट्रक में मिली गायों को नजदीकी गोशाला में छुड़वाया है। वहीं गोवंश की तस्करी पर हंगामा होने पर पुलिस जाब्ते को मौके पर तैनात किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पूछताछ के लिए पकड़ा है। एसीपी ने कहा कि चौमूं की तरफ से एक ट्रक में गोवंश भरकर लाने की सूचना मिली थी। रात को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को थाने के सामने रुकवाया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 13 गाय होलेस्टर नस्ल की मिलीं। ट्रक में गोवंश मिलने पर तस्करी करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर पास के थाने से अतिरिक्त पुलिस भी मौके पर तैनात की। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी। पुलिस ने गायों को मंशारामपुरा गौशाला में छुड़वाकर ड्राइवर पवन महेन्द्रगढ़ को पकड़ लिया। पूछताछ में ड्राइवर पवन ने कहा कि वह गायों को महेन्द्रगढ़ से नागपुर लेकर जा रहा था।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा