सफदरजंग अस्पताल में निजी ईमेल के इस्तेमाल पर लगी रोक
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए निजी ईमेल आईडी के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है। इस बाबत अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है।निजी ईमेल आईडी की जगह अस्पताल से संबंधित सरकारी और विभागीय कामकाज के लिए सिर्फ अस्पताल द्वारा जारी सरकारी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। इसलिए अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी विभागीय काम काज के लिए अब सिर्फ ऑफिशियल ईमेल आईडी का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। ताकि अस्पताल के डाटा और सर्वर को हैक करने की गुंजाइश ना रहे।अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के ऑफिशियल ईमेल आईडी भी बने हुए हैं, लेकिन बहुत डॉक्टर और कर्मचारी संवाद के लिए निजी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हैं। अस्पताल के सूचना तकनीक और वेब प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 90 दिन से अधिक समय तक ऑफिशियल ईमेल आईडी का इस्तेमाल नहीं करने पर वह ब्लाक हो जाएगा।इसलिए इसका इस निर्धारित अवधि से पहले इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इस आदेश का एक कारण साइबर हमले की आशंका है।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा