बनासकांठा का नाडेश्वरी माता का मंदिर है आस्था का केन्द्र
गुजरात के बनासकांठा के बॉर्डर पर नाडेश्वरी माता का मंदिर बना है। यह मंदिर आम लोगों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के लिए भी आस्था और श्रद्धा का बहुत बड़ा धर्मस्थल बना हुआ है।
बनासकांठा बॉर्डर पर जब भी किसी जवान की ड्यूटी लगती है तो वह ड्यूटी देने से पहले मंदिर में माथा टेक कर ही जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां नाडेश्वरी खुद यहां जवानों की रक्षा करती हैं।
दरअसल, पहले यहां पर कोई मंदिर नहीं था, एक छोटा सा मां का स्थान था, पर 1971 के युद्ध के बाद उस समय के कमान्डेंट ने इस मंदिर का निर्माण कराया। इस मंदिर कि खास बात यह भी है कि बीएसएफ का एक जवान ही यहां पुजारी के तौर पर ही अपनी ड्यूटी करता है।
बनासकांठा का सुई गांव जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर आखिरी गांव है वहीं यह मंदिर स्थित है। यहां से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सीमा शुरू हो जाती है। यह क्षेत्र बीएसएफ के निगरानी में ही रहता है।
मंदिर के निर्माण की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई के समय भारतीय सेना की एक टुकड़ी पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गई और इसके बाद वह रास्ता भटक गई क्योंकि रन का इलाका होने की वजह से उन्हें रास्ता भी नहीं मिल रहा था।
माना जाता है कि खुद कमान्डेंट ने मां नाडेश्वरी से मदद की गुहार लगाई और सकुशल सही जगह पहुंचाने की विनती की तो खुद मां ने दिये की रोशनी के जरिये भारतीय सेना की टुकड़ी की मदद की और उन्हें वापस अपने बेस कैंप तक लेकर आई। इस दौरान किसी भी जवान को खरोंच तक नहीं आई। तब से यहां पर आने वाले हर एक जवान के लिए मां का मंदिर अस्था और श्रद्धा का सब से बड़ा केंद्र बना हुआ है।
वहां ऐसी मान्यता है कि जब तक इस बॉर्डर पर मां नाडेश्वरी देवी विराजमान हैं किसी भी जवान को कुछ नहीं हो सकता।

जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
दिल्ली में 12वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप