वीडियो में कैद हुआ सौदेबाजी का खेल, चौकीदार पर लगा रिश्वत लेने का आरोप
दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाने में पदस्थापित चौकीदार राहुल रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है। बताया जाता है कि चौकीदार ने छेड़खानी के आरोपी एक शिक्षक से मामला रफा-दफा करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार शिक्षक से रुपये गिनते हुए नोट ले रहा है। वहीं, आरोपी शिक्षक चौकीदार से माफी मांगते हुए 10 हजार रुपये देने की बात करता है और पैर पकड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता है। इसके बावजूद चौकीदार पांच हजार और देने की जिद पर अड़ा रहता है।
सूत्रों के अनुसार, पूरा सौदा थाना परिसर के अंदर ही हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जब चौकीदार खुलेआम रुपये ले रहा था, तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे? इस वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वरीय अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं।

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब