राजस्थान में हिजाब पर सड़क से सदन तक घमासान
जयपुर । कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में हिजाब को लेकर सड़क से लेकर सदन तक घमासान मचा हुआ है। हिजाब पर बैन लगाने की मांग उठने लगी है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली गुजरात की तंजिम मेरानी जयपुर में अपने पिता के साथ अनशन पर बैठी हैं। तंजिम मेरानी का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के लिए जाते हैं न कि धर्म का प्रचार करने। इसलिए स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी लगी चाहिए। तंजिम 3 दिनों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में अनशन पर बैठी हैं। उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। उनका कहना है कि धमकियों से डर नहीं। पहले भी कई फतवे जारी हुए हैं लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ नागरिकता संशोधन कानून और समान नागरिक संहिता को जल्द लागू करने तक आंदोलन चलता रहेगा।
तंजीम ने कहा कि मैं मुस्लिम समाज से आती हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में हिजाब पहनूं। इसलिए राजस्थान से हिजाब के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है जो पूरे देश में चलेगा। उनके पिता अमीर मेरानी ने बताया कि जो गलत है वो गलत है। उन्होंने कहा कि तंजीम के खिलाफ कई फतवे जारी हुए लेकिन डरने से बदलाव नहीं आएगा। इसलिए वो भी अपनी बेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे हुए हैं। कल कोई मुस्लिम लड़की कलेक्टर बन जाएगी तो क्या कुर्सी पर हिजाब पहनकर बैठेगी।

सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत