फ्री रिचार्ज के मैसेज भेज रहे साइबर ठग रहे साबधान
सासनी । साइबर ठग लोगों को उगे का शिकार बनने के लिए समय-समय पर अपना ट्रेंड बदलते रहते हैं। अब ठगों ने एक नया ट्रेंड अपनाया है। जिसमें ठगों ने एक मैसेज वायरल किया है, जिसके लालच में पड़कर लोग ठगी का शिकार बन सकते हैं।
मतदान गिनती होने के बाद इन दिनों ऑनलाइन ठग व हैकर्स सक्रिय हैं। ये तरह-तरह के फ्री ऑफर वाले मैसेज भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। एक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें देश के बड़े नेताओं द्वारा 599 रुपए का 84 दिनों का मोबाइल रिचार्ज फ्री करने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वाट्सएप और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि नीचे दिए. लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें। इस लिंक पर ग्राहक की पूरी डिटेल मांगी जाती है। जालसाज पीएम मोदी टाटा कंपनी और बीजेपी, कांग्रेस के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी लिंक से लोगों को फ्री रिचार्ज का मैसेज भेज रहे हैं। इसमें लोगों से इस लिंक पर क्लिक करने और 84 दिनों का मुफ्त रिचार्ज ने के लिए कहा गया है। लेकिन ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। स्कैमर्स ऐसे लिंक के जरिए आपके स्मार्टफोन में वायरस का मैलवेयर डाल सकते हैं। यह मैलवेयर फोन से आपके बैंकिंग चरण चुरा सकता है और आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। ऐसे किसी भी मैसेज को भूलकर भी फाॅरवर्ड न करें और केन्द्र सरकार के पोर्टल पर रिपोर्ट करें इस तरह के मैसेज मिलें तो सावधान हो जाएं। वहीं सरकारी अफॅसरों की मानें तो फर्जी लिंक शेयर करना अपराध है। इस प्रकार की फर्जी लिंक और मैसेज को वायरल करना कानूनी अपराध है। सोशल मीडिया में एक्टिव सदस्य किसी भी फर्जी लिंक पर न करें। अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। धोखाधड़ी का शिकार होने पर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख