बिहार की मंत्री लेसी सिंह ICU में हुईं भर्ती
पूर्णिया। बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। लेसी सिंह के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह प्रभारी मंत्री विजय चौधरी के साथ स्मार्ट क्लास भवन निरीक्षण करने के दौरान सीढ़ी से फिसल गईं। अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा लगा है।
नीतीश कुमार ने जाना स्वास्थ्य का हाल
बता दें कि नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह का हाल जाना है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। मिलने वालों में जदयू समर्थकों के साथ उनके परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। सभी लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। दुर्घटना के वक्त लेशी सिंह के साथ पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी मौजूद थे
कौन हैं लेसी सिंह?
लेसी सिंह दिवंगत बूटन सिंह की पत्नी हैं। साल 2000 में बूटन सिंह की पूर्णिया कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद लेशी सिंह ने फिर राजनीति का रास्ता चुना और कामयाबी पाईं। वह बिहार के पूर्णिया के धमदाहा से लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आई हैं।
पहला चुनाव उन्होंने 2000 में जीता फिर तीन और बार चुनाव में विजय प्राप्त की। लेशी सिंह नीतीश कुमार से काफी पहले से जुड़ी हुई थीं। वह नीतीश कुमार लगभग कार्यक्रम में मौजूद रहती हैं। सीमांचल से उन्हें मंत्री चुना गया।

मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल