आर्थिक तंगी के चलते बीकानेर के दंपत्ति ने की आत्महत्या
बीकानेर। बीकानेर जिले के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना में एक दंपत्ति ने अपना जीवन समाप्त कर लीया। गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती बच्चा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतकों की पहचान राहुल और उसकी पत्नी मनीषा के रूप में हुई है।
आईजी ओमप्रकाश, एसपी कविंद्र सागर और एएसपी दीपक शर्मा निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किराए के मकान में रह रहे दंपत्ति ने कर्ज के जाल में फंसने के बाद आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
आत्महत्या के पीछे की कहानी:
सूत्रों के अनुसार राहुल होलसेल मेडिकल की दुकान चलाता था, जबकि उसकी पत्नी रुचि को ब्रेन हैमरेज हुआ था। पत्नी की बीमारी के चलते उसने करीब 60 लाख रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपना मकान, कार और अन्य सामान भी बेच दिया था, लेकिन फिर भी वह पूरा कर्ज नहीं चुका पाया। बताया जा रहा है कि कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। अपना मकान बेचने के बाद राहुल जय नारायण व्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
मामले की आगे की जांच की जा रही है। घर के आसपास पड़ोसियों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस वीभत्स घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा