बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल
कांग्रेस को मप्र में एक और झटका
सीएम यादव की सभा में थामा कमल
भोपाल । लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। अब सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में निर्मला ने सागर के राहतगढ़ में आयोजित सभा में भाजपा की सदस्यता ली।
विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
हजारों लोगों के सामने ज्वाइन की भाजपा

दरअसल, सात मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। इसे लेकर सीएम मोहन यादव समेत भाजपा के अन्य नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को सीएम मोहन यादव ने पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में चुनावी सभा की। इस सभा में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ के सामने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हों गईं।
सीएम यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की अच्छी-खासी सरकार चल रही थी, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया, सरकार चली गई और 115 सांसद रह गए। 2019 में फिर लॉन्च किया गया, पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया, लेकिन सिर्फ 52 सांसद रह गए और उन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव का हुआ भव्य समापन
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल