बीसलपुर बांध 2 के गेट खोले
देवली । जयपुर-अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध 2 गेट आज खोले गए हैं। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री रावत ने पूजा-अर्चना के बाद ये गेट खोले हैं।फिलहाल बांध के गेट एक-एक मीटर खोले हैं। इनसे 13 हजार क्यूसेक पानी की निकासी होगी। एक्सपर्ट के अनुसार बांध से छोड़ा पानी कई राज्यों से बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा। इस पानी के निकासी क्षेत्र बनास नदी के दोनों और सुरक्षा बढ़ा दी है। बांध बनने के बाद से अब तक ये 7वां मौका है जब बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले प्रशासन ने सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया। बांध से निकलने वाली पानी से करीब 81 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। हर बार बांध के गेट अगस्त में खोले जाते थे। ये पहली बार है कि बांध के गेट सितंबर में खुलेंगे। गेट खोलने के लिए स्काडा सिस्टम का इस्तेमाल होगा। राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा और केकड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के बाद गंभीरी, जैतपुरा और गोवटा बांधों से पानी की निकासी जारी है। त्रिवेणी नदी के साथ ही खारी और डाई नदियों से भी बांध में पानी पहुंच रहा है।

गेंदबाजों का कहर, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया; सुपर-8 में बनाई जगह
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
पीपरवार में खूनी अफवाह! बच्चा चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक; रांची RIMS रेफर
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी
राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट