भाजपा ने छिंदवाड़ा समेत छह लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए
भोपाल । भाजपा लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन सीटों पर पर्यवेक्षक टिकट के लिए रायशुमारी कराएंगे। इनमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पांच सांसदों की सीटें भी शामिल हैं। भाजपा ने मुरैना में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और दमोह में जगदीश देवड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विनोद गोटिया को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गोपाल भार्गव और इंदर सिंह परमार को जबलपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें विधायक का चुनाव लड़ने वाले सांसदों की पांच सीट मुरैना, दमोह, सीधी, जबलपुर और होशंगाबाद शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट पर भी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सांसदों की सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की तलाश कर रही है। वहीं, छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए पार्टी रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है।
इन सीटों पर पर्यवेक्षक हुए नियुक्त
छिंदवाड़ा- कैलाश विजयवर्गीय, विनोद गोटिया
दमोह- जगदीश देवड़ा, आलोक संजर
मुरैना- राजेन्द्र शुक्ल, हेमंत खंडेलवाल
सीधी- अजय विश्नोई, संपतिया उईके
जबलपुर- गोपाल भार्गव, इंदर सिंह परमार
होशंगाबाद - राकेश सिंह, अर्चना चिटनिस

तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण