चुनाव में फिर से आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है भाजपा
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें मई में खाली हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने इन दोनों सीटों के निर्वाचन की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है।
प्रदेश भाजपा इस बार भी किसी आदिवासी चेहरे को ही राज्यसभा सदस्य बनाने की तैयारी में है। चुनाव कार्यक्रम आने के साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर विमर्श भी प्रारंभ हो गया है।
पार्टी इस बार संताल परगना से किसी आदिवासी चेहरे को राज्यसभा भेजने की योजना बना रही है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में नाराजगी की संभावना को देखते हुए इसी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की बात केंद्रीय नेतृत्व भी कर रहा है।
नामों पर अभी मंथन होना बाकी
भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का जल्द ही रांची आने का कार्यक्रम है। इसके बाद एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद आ रहे हैं। मार्च के पहले सप्ताह में भाजपा प्रत्याशी के नाम चयन के लिए बैठक करेगी।
संताल परगना से पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, सुरेश मुर्मू, देवीधन टुडू जैसे नामों पर विचार हो सकता है। लुईस मरांडी भाजपा में राष्ट्रीय दायित्व में रह चुकी हैं। झामुमो के किसी बड़े नेता को भाजपा में लाकर राज्यसभा भेजने की संभावना से भी जानकार इनकार नहीं कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन