बीजेपी सभी सात सीटे जीतने जा रही है-राठौड़
जयपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल के डांस को लेकर सियासी बयान बाजी हो रही है डोटासरा और किरोड़ी के डांस में अंतर समझाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया। राठौड़ ने भाजपा मुख्यलय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डोटासरा को गमछा लहरा कर डांस की क्या जमी? ये तो समाज से परे, लेकिन इस तरह से मंच पर डांस प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा के विपरीत है. इसके साथ ही राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी फिक्सिंग के आरोपों को लेकर पलटवार किया।
डोटासरा के डांस पर बोले मदन राठौड़ ये प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा के विपरीत
मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश गोविन्द सिंह डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा के डांस पर कहा कि दोनों के डांस को आप देख लीजिए एक मंच पर गमछा घूमा-घूमाकर डांस कर रहे हैं, जबकि दूसरे ने समाज सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस किया. दोनों के डांस में बहुत अंतर है. यह कहना कि दोनों ने डांस ही तो किया है गलत बात है. किरोड़ी मीणा संस्कृति और परम्पराओं में थे, जबकि डोटासरा राजनीतक मंच पर. क्या उनके मन में जची की वो मंच पर गमछा घुमा-घुमाकर डांस कर रहे हैं, यह कोई अच्छी बात नहीं है. वो एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है, प्रदेश अध्यक्ष की एक अपनी गरिमा होती है, इस तरह से मंच पर डांस करना ठीक नहीं है, यह गरिमा के विपरीत है। पूर्व सीएम गहलोत की ओर से मैच फिक्सिंग वाली चर्चा पर दिए बयान पर बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत फिक्सिंग के अभ्यस्थ रहे है उनसे उनकी पार्टी तो फिक्सिंग हो नहीं रही और बीजेपी पर आरोप लगाते हैं. हम तो जन अपेक्षा के अनुरूप उम्मीदवार उतारते हैं, इस लिए ये उनकी बौखलाहट है बीजेपी सभी 7 सीटें जीतने जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही