भाजपा नेता की कार में रात को अज्ञात आरोपियो ने की तोड़फोड़
भोपाल। टीलाजमालपुरा थाना इलाके में गुरूवार रात अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खड़ी भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशो की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दो आरोपियों की पहचान जुटाकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सूबेदार कॉलोनी में रहने वाले हरिशंकर विश्वकर्मा (58) ने बताया की वह टीबी केबल का काम करते हैं, साथ ही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी है। बीती रात करीब दस बजे घर लौटने पर उन्होने रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। अगली सुबह देखा तो पता चला की उनकी स्कॉर्पियों में तोड़फोड़ करते हुए कॉच फोड़ा गया है। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो उसमें रात पौने 2 बजे कुछ युवक उनकी गाड़ी के पास नजर आये। थोड़ी देर तक बात करने के बाद युवक गाड़ी के पास पहुंचे और एक फ्लैक्स बोर्ड को फाड़कर उसके डंडे से कार का कांच फोड़ दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, जनगणना से पहले क्यों आया संशोधन बिल?
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
उदयपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का खुलासा, फूफा-भतीजा गिरफ्तार
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा