भाजपा' करना चाहती है विपक्ष का मुंह बंद
जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में जालोर से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के लिए समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस की एक रैली रविवार को आयोजित की गई। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह लोगों और उनके मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं।
कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि मोदी के पास इतनी शक्ति है कि उनके आसपास के लोग उन्हें सच बताने से डरते हैं। बता दें कि वैभव गहलोत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं।
जालौर से क्या बोलीं प्रियंका
जालौर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान प्रियंका ने कहा,
आपकी सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। मेरा मानना है कि मोदी जी इसे समझ नहीं पा रहे हैं। जब ताकत बहुत हो तो लोग सच नहीं बोलते। अधिकारी और सहकर्मी उसे वास्तविकता के बारे में बताने से डरते हैं और फिर व्यक्ति लोगों से कट जाता है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे सच में लगता है कि मोदी अब देश के लोगों से पूरी तरह कट गए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी इस वक्त देश की दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
'विपक्ष का मुंह बंद करना चाहते है'
कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'जब भारत में जी20 शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन होते हैं तो हमें भी गर्व महसूस होता है, लेकिन एक और वास्तविकता यह है कि गरीब लोग बढ़ती महंगाई से और युवा बेरोजगारी से पीड़ित हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रही है। गांधी ने कहा, 'इसके दावे खोखले हैं। यह केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहता है।'

IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
एक पल की चूक बनी जानलेवा, जयपुर के चाकसू में दर्दनाक हादसा
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में