दिल्ली में आप-कांग्रेस अलायंस पर बीजेपी का हमला
नई दिल्ली । दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-आप अलायंस की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कहीं पर दोस्ती, कहीं पर दुश्मनी। एक जगह हाथ मिलाएं जा रहे हैं और पंजाब में पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। खुद आप सर्टिफिकेट जारी कर रही है कि कांग्रेस एक नंबर की भ्रष्टाचारी पार्टी है। इसलिए, कहीं पर दोस्ती, कहीं पर दुश्मनी, कहीं पर सोच, कहीं पर निशाना, वाली राजनीति में भारत में चलने वाली नहीं है। यह दोगला चेहरा जनता जान चुकी है। बीजेपी नेता तरुण चुघ का कहना है कि एक तरफ दिल्ली में हाथ मिलाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ भगवंत मान सरकार पर्चे दर्ज करवा रही है। खुद आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस एक नंबर की भ्रष्टाचारी पार्टी है। दूसरी तरफ कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग, बदला और बदलीखोरी का आरोप कांग्रेस लगा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के अनुसार ये नूरा कुश्ती का खेल कि कहीं पर दोस्ती, कहीं पर दुश्मनी, कहीं पर सोच, कहीं पर निशाना, वाली राजनीति में भारत में चलने वाला नहीं है। यह दोगला चेहरा जनता जान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि गोवा, गुजरात और हरियाणा में इनकी जमानत जब्त हुई। ये लोग किसको मूर्ख बना रहे हैं। पंजाब के अंदर कांग्रेस के पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने आप नेताओं कहा कि डर तो आपको है, जिसकी वजह से दोनों सियासी पार्टियों विरोधी गठबंधन का झूठा खेल खेल रही हैं।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम