होल्ड पर रखी है भाजपा की सीटों के लिए बढ़ी संभावना
भोपाल । लोकसभा चुनाव से पहले मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर से पूर्व विधायक विशाल पटेल, धार के पूर्व संासद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब संभावना जताई जा रही है कि भाजपा की होल्ड धार लोकसभा सीट से राजूखेड़ी और इंदौर से शुक्ला चुनाव लड़ सकते हैं।
पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा में शामिल होने के कारण धार के राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदले है। भाजपा में उनकी एंट्री को लोकसभा चुनाव से जोडक़र देखा जा रहा है। यह कयास लगाए जा रहे है कि धार लोकसभा सीट से भाजपा गजेंद्र को टिकट देकर चुनाव लड़ा सकती है। भाजपा ने धार सीट से अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। होल्ड पर रखी गई प्रदेश की पांच सीटों में धार की सीट भी शामिल है। भाजपा की दूसरी सूची भी अगले सप्ताह जारी होनेे वाली है। उससे पहले गजेंद्र की भाजपा में एंट्री भी उनकी उम्मीदवारी के संकेत दे रही है। राजू के भाजपा में आने से धार लोकसभा सीट के दावेदार सांसद छतर सिंह दरबार, रंजना बघेल, जयदीप पटेल भी खुश नहीं है। उम्र के मापदंड पर छतर सिंह दरबार का टिकट इस बार कट सकता है। रंजना बघेल भी धार सीट से दावेदारी कर रही है, लेकिन पडोसी संसदीय क्षेत्र झाबुआ से महिला को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है, इसलिए बघेल की दावेदारी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। इन राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से राजूखेड़ी के भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
विधानसभा चुनाव में मांगा था टिकट
वर्ष 2009 में कांग्रेस ने गजेंद्र राजूखेड़ी को धार संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया था। तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हर्ष चौहान को हराया था। जब कांतिलाल भूरिया प्रदेशाध्यक्ष रहे तो उनसे राजूखेड़ी की पटरी नहीं बैठी। विधानसभा चुनाव में उनकी मनावर और धरमपुरी सीट से तगड़ी दावेदारी थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे वे नाराज थे। विधानसभा चुनाव से पहले भी वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में थे। तब भी उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट हुई थी, लेकिन तब उनकी एंट्री नहीं हो पाई।
शुक्ला इंदौर से लड़ सकते हैं चुनाव
भाजपा में शामिल होने के बाद संजय शुक्ला इंदौर से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म